चेहल्लुम के अवसर पर निकाला गया मातमी जुलूस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चेहल्लूम के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।
चेहल्लुम के मौके पर मोहल्ला बाज बहादुर स्थित कोट अखाड़े के मैदान से जुलूस निकाला गया। जिसमें अखाड़े के खिलाड़ियों ने लाठी डंडा बाना बनेठी गुहार आदि खेल खेले। इस मौके पर कोट अखाड़े का जुलूस बाज बहादुर से निकलकर टेढिंया मस्जिद होते हुए कोट से राजा का किला वापस कोट चौराहा होते हुए तकिया पहुंचा। तकिया पर कोट और पहाड़पुर अखाड़ा दोनों साथ-साथ पुरानी कोतवाली होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा जहां पर खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। इस अवसर पर नायब उस्ताद सलीम अहमद, कटरा उस्ताद मुस्ताक खान, बदरका उस्ताद मुन्ना कुरैशी, मुफीद अहमद खान, महमूद खान, अब्दुल अजीज खान ,पहाड़पुर उस्ताद अब्दुल अजीज खान परवेज अहमद उर्फ बाबा ,आदि लोग उपस्थित थे।

अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत अतरौलिया में चेहल्लुम का मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान हजरत इमाम हसन हुसैन को याद कर लोगों की आंखें नम हो गई। नोहा खानों द्वारा गमगीन माहौल में नौहा पढ़ा गया। और इमाम हसन हुसैन व अन्य शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश की गई। ताजियादारों ने ताजिया के साथ निर्धारित रूट पर मातमी जुलूस निकाला। इस दौरान खिलाड़ियों ने जगह-जगह अपने खेल का प्रदर्शन कर लोगों को खूब लुभाया। लाठी-डंडे के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। हजरत इमाम हसन हुसैन के चालिसवें की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम ’चालिसवां ’शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *