संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सूदखोर से परेशान एक व्यक्ति सोमवार की सुबह आत्महत्या करने की कोशिश की। मां के चीखने चिल्लाने पर किसी तरह उसकी जान बची। पीड़ित व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाया है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के कटघर जलालपुर गांव निवासी बाला लखंदर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक सूदखोर से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में बताया है कि मेरा बड़ा बेटा सुजीत चौहान सरायमीर बाजार में नौकरी करता है। मुझसे काफी दिनों से अलग रहता है। किसी कार्य के लिए हमारे पड़ोस के एक सूदखोर से दस हजार रूपया कर्ज लिया था। एक महीने के अंदर उनको सत्ररह हजार दे दिया। इसके बाद भी सूदखोर 22 हज़ार रुपया और मांग रहा है। न देने पर तरह-तरह की धमकी दे रहा है। परेशान होकर मेरा पुत्र आत्महत्या करने की कोशिश किया। उसकी मां ने देखकर चिल्लाया तो लोगों ने दौड़कर उसकी जान बचाई।
इसी तरह कुछ दिन पूर्व जिले में एक व्यक्ति द्वारा सूदखोर से परेशान होकर आत्म हत्या कर लिया गया था। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी सूदखोर थे सब की लिस्ट मांगी गई थी। इन सूदखोरों से जनता पूरी तरह से परेशान है। अगर इनके बारे में पता लगाया जाए तो कई सूदखोर तो ऐसे हैं जो दूसरे की दुकान अपने नाम करवा लिए हैं।
रिपोर्ट-राहुल यादव