आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने हरिऔध कला केन्द्र के प्रांगण में झण्डारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यहां पर जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किये गये, वो बहुत की शानदार रहे। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नही है, इसके आन-बान व शान तथा पहचान एवं देश की आजादी के लिए देश के बहुत सारे वीरों, महापुरूषों ने अपना बलिदान दिया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार