ट्रेन के धक्के से महिला जख्मी

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव के समीप बुधवार की दोपहर लकडी तोड़ कर घर ले जा रही महिला ट्रेन की चपेट में आ कर जख्मी हो गयी। एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी कई महिलाएं सेठवल गांव के समीप पोखरी के आस पास से लकड़ी काटने आ रही थी। बुधवार को महिलाएं लकड़ी का गट्ठर सिर पर रख कर घर के लिए जा रही थी। रमावती देवी रेलवे पटरी पार कर रही थी उसी दौरान शाहगंज से आजमगढ़ जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी। नागरिकों ने सूचना एम्बुलेंस को दी। जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। महिला के सिर और हाथ में चोटे आई है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *