आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 18 जनवरी 2021 को श्रीकान्त राय व पीयूष राय तथा अन्य द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जिसके सम्बन्ध में कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा कब्जे से 2.5 किग्रा नाजायज गांजा बरामद होने के कारण धारा में बढ़ोत्तरी किया गया। थाना दीदारगंज में नाजायज गांजा बरामद होने पर श्रीकान्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटना के आधार पर 9 अप्रैल 2022 को थाना कोतवाली नगर पर श्रीकान्त राय पुत्र स्व. राधेश्याम राय निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर, जिलाजीत पुत्र स्व.विदेशी राम निवासी तहबरपुर थाना तहबरपुर, प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ग्राम बसही जरमजेपुर थाना तहबरपुर, लालू पुत्र शिवनाथ निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर, व पीयूष राय पुत्र राधेश्याम राय निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना थाना सिधारी द्वारा की जा रही है। जिसमें अभियुक्त श्रीकान्त राय व पीयूष राय उपरोक्त वांछित थे। नगर कोतवाली पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा रोडवेज के पीछे से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त श्रीकान्त राय पुत्र स्व.राधेश्याम राय व पीयूष राय पुत्र स्व. राधेश्याम राय निवासीगण जानकीपुर थाना तहबरपुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार