आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कार्यालय उप कृषि निदेशक, कृषि रक्षा, आईपीएम प्रयोगशाला पर मंगलवार को एक दिवसीय विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट, रोग नियंत्रण योजनान्तर्गत आईपीएम तथा कृषि की नई तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डा.आरपी सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा एवं विशिष्ट अतिथि डा.विजय लक्ष्मी राय सहायक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय कोटवा एवं सुधीर कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में आईपीएम के विभिन्न तकनीकों के माध्यम से फसलों में कीट, रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक, कृषि रक्षा मुकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अन्त में कृषि से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रश्न पूछकर तकनीकी कर्मचारियों, किसानों को आश्वस्त किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार