ठंड में रखें त्वचा का विशेष ख्याल-डा. अमरजीत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचाव के लिए खुद को गर्म कपड़ों से कवर रखना चाहिए। इस दौरान पैर, सिर और कानों को खासकर से ढंककर रखना चाहिए। सर्दियों में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखने के लिए बॉडी लोशन का उपयोग करें। उक्त बातें डा.अमरजीत यादव ने प्रेस को जारी एक बयान में कही।
डा.यादव ने कहा कि ठंडक शुरू होते ही छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिये, गर्म कपड़े से पूरे शरीर को हमेशा ढक कर रखें। उन्होंने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है सुबह और शाम को ठंडक अत्यधिक लग रही है। धूप होने के बाद लोग कम कपड़े पहन रहे हैं जो बीमारियों को दावत दे रहा है। ठंड के मौसम में ज्यादा कपड़ों का इस्तेमाल करें। सर्दी खासी बुखार या जुकाम होने पर नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं वही छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखें उन्हें हमेशा गर्म कपड़े पहनाए तथा धूप में न नहलाये। बंद कमरे में पानी को हल्का गुनगुना करके बच्चो को नहलाये। सर्दियों में त्वचा की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है ऐसे में विशेष ख्याल रखें।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *