जीएसटी रेड को लेकर व्यापारियों में खौफ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कारोबारियों में जीएसटी रेड का खौफ छाया हुआ है। छापेमारी को लेकर व्यापारी गुस्से में हैं। व्यापारियों ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार कर रहे व्यापारियों के फर्माे पर जीएसटी विभाग की छापेमारी का खौफ अतरौलिया नगर पंचायत में भी में साफ दिख रहा है। छापेमारी को लेकर व्यापारियों में काफी गुस्सा है। शनिवार को गोला बाजार, जायसवाल मुहल्ला, बरन चौक, बब्बर चौक, दुर्गा चौक समेत बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रही। सर्वाधिक मुश्किल में इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के कारोबारी दिखे। बिना कागजात के कारोबार करने का आरोप इन्हीं पर लगता है। इसी का नतीजा है कि पूरे बाजार में आज ज्यादातर दुकानें बंद रहीं तथा व्यापार संगठन के लोगो ने गोला बाजार में एकत्रित होकर इसका विरोध जताया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *