अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के तीन अभियुक्त झारखण्ड से गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साइबर थाना आजमगढ़ ने कार्रवाई करते हुए एयर लाइन्स कस्टमर केयर बनकर फ्लाइट कैंसिल करने के बहाने एनीडेस्क (ंदलकमो) ऐप्स डाउनलोड कराकर बैंक खातो से रूपये निकालने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 3 अभियुक्त झारखण्ड से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 23 अगस्त 2021 को रविकांत यादव, मुबारकपुर ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे मोबाइल नंबर पर एयर लाइन्स कस्टमर केयर से कॉल आया कि तुम्हारी फ्लाइट कैंसिल हो गयी और उसने इसी बहाने ऐनीडेस्क ऐप्स डाउनलोड कराकर मेरे बैंक खाते से 3 लाख 50 हजार रूपये निकाल लिए हैं। सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से दुमका व देवघर झारखण्ड अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 3 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से झारखण्ड राज्य जाने हेतु परमीशन प्राप्त कर साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ टीम को रवाना किया गया था। गुरूवार को प्रकाश में आये अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के अभियुक्त कलाम अंसारी पुत्र सलीम मियां निवासी रघुआडीह थाना खागा देवघर झारखण्ड, राजा रजवार पुत्र मधु रजवार निवासी गायीनंडीह सलदाह थाना खागा देवघर झारखण्ड व मो.राजा अंसारी पुत्र मो. शिराज अंसारी निवासी इंद्रा नगर पुराना दुमका थाना टाउन जिला दुमका झारखण्ड को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *