समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियाद

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस के दिन तहसीलदार सगड़ी शक्ति सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह तथा थाना प्रभारी कमलकान्त वर्मा ने कानूनगो और लेखपाल की उपस्थिति में जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में राजस्व से संबंधित विवादों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से संबंधित मामलों के फरियादियों ने अपनी फरियाद सुनायी। समाधान दिवस के अवसर पर कुल 21 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की गयी जिसमें राजस्व से संबंधित 17 मामले और पुलिस प्रशासन से जुड़े 4 मामले निस्तारण के लिए आये। सुनवाई में पुलिस प्रशासन से जुड़े चारों मामलों का निस्तारण मौके पर ही हो गया जबकि राजस्व से जुड़े 17 मामलों पर जनसुनवाई की गयी जिसमे से दो मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया व शेष के निस्तारण के लिए विधिक पत्रावली के आधार पर राजस्व कर्मचारियों द्वारा अभिलेखीय जांच के साथ पुलिस के स्थलीय निरिक्षण के बाद निस्तारण के लिए नियत किया गया।
अंजान शहीद प्रतिनिधि के अनुसार जीयनपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर 9 मामलों में 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। सगड़ी नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे के नेतृत्व में थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय, समेत राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा, फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *