आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन अभियुक्तों को जिलाबदर किया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए 6 माह के लिए अभियुक्तों को जिलाबदर किया गया। जिसमें लूट में 2, दुष्कर्म में एक, छेड़खानी से एक, आबकारी से एक व बलवा से एक अभियुक्त को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। जिला बदर किये गये अभियुक्तों में अखिलेश कुमार यादव उर्फ अकालू पुत्र राजकुमार यादव, निवासी हरिश्चन्द्रपुर थाना गम्भीरपुर लूट, दिनेश राय पुत्र रामधनी, निवासी बेलऊ थाना गम्भीरपुर, लूट, हरिकेश राजभर पुत्र ललई, निवासी मेहरोकला, थाना देवगांव, दुष्कर्म, ललित राय पुत्र महेन्द्र राय निवासी सोहौली, थाना बरदह छेड़खानी, बृजेश चौबे पुत्र हरि चौबे निवासी बिजस्वा थाना मुबारकपुर, आबकारी व कन्हैया यादव पुत्र भगानू निवासी हेमजापुर, थाना रानी की सराय, बलवा के मामले में शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार