आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना जहानागंज पुलिस ने छिनैती की घटना का अनावरण करते हुए छिनैती गये चेन के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
गुरूवार को बलवन्त कुमार सिंह पुत्र स्व.रघुराज सिंह निवासी दयालापुर थाना जहानागंज ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि उसकी भतीजी आटो से पीजीआई से अपने घर दयालपुर आते समय 3 अज्ञात महिलाएं गले से सोने का चेन छीनकर भाग गयी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्ता मीरा पत्नी राजेश निवासी बेलकुण्डा थाना रौनापार को किशनपुर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता की निशानदेही पर संजना पुत्री राजेश निवासी बेलकुण्डा थाना रौनापार व इन्द्रावती पत्नी श्रीराम उर्फ बबलू निवासी कांखभार थाना बिलरियागंज को सुम्भी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी गये एक अदद चेन बरामद कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार