मंडलीय पीआरडी स्थापना दिवस 11 को

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला युवा कल्याण एवं प्राथमिक विकास दल अधिकारी राजनेति सिंह ने बताया कि प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 74वां मण्डलीय पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आगामी 11 दिसम्बर को स्व.सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान में किया जा रहा है। जिसमें मण्डल के तीनों जनपद के प्रत्येक जनपद से एक-एक टोली पीआरडी जिसमें से आधा सेक्शन महिला पीआरडी जवान प्रतिभाग करेंगे। पीआरडी जवानों द्वारा रैतिक परेड का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि विशाल भारद्वाज, जिलाधिकारी आजमगढ़ होंगे। मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पीआरडी जवानों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *