उपजिलाधिकारी ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई विकास खंड के ग्राम पट्टी रूपधर में निर्मित अमृत सरोवर का गुरुवार को खंड विकास अधिकारी का कार्य देख रहे फूलपुर के उपजिलाधिकारी न्यायिक कुंदन राज कपूर ने निरीक्षण किया। सरोवर का कार्य संतोषजनक पाने के बाद उन्होने प्रधान बृजेश यादव की पीठ भी थपथपाई।
पवई विकास खंड के राजापुर माफी ग्रामसभा के पट्टी रूपधर गांव में पांच बीघे के क्षेत्रफल में इस अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए कुंदन राज कपूर करीब 12बजे दिन में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सरोवर के घाट और उसके किनारे लगे इंटरलॉकिंग के ईट आदि को उखड़वा कर चेक किया।यही नहीं उन्होंने सरोवर के किनारे हुए पौध रोपड़ आदि के कार्यों को देखा।कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने यहां के प्रधान बृजेश यादव की सराहना की। इस मौके पर जितेंद्र शुक्ला, रविंद्र यादव, विनोद कुमार शुक्ला, श्रीकांत शुक्ला, शाम चंद गौड़, विपिन शुक्ला आदि रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *