आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वधान में गुरुवार की प्रातः भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर हीरापट्टी में किया गया। सर्वप्रथम जनपद के कोने-कोने से आए चित्रांश बंधुओं ने सपरिवार श्री चित्रगुप्त महाराज का दर्शन किया तत्पश्चात हवन पूजन का कार्यक्रम विधिवत शास्त्रयुक्त मंत्रोचार द्वारा संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार से समस्त मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। इस वर्ष सभा के मंत्री राजेंद्र कुमार वर्मा रज्जन के असामयिक निधन के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए पूजानोत्सव कार्यक्रम को सादगी पूर्वक मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इस वर्ष किसी अन्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम संयोजक विवेक श्रीवास्तव व पूजन समिति के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। अंत में समस्त चित्रांश बंधुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, प्रहलाद श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव, राम नारायण लाल, डा.भक्तवत्सल, डा.पीएन श्रीवास्तव, मनोज अस्थाना, विवेक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, प्रणीत श्रीवास्तव हनी, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद विशाल श्रीवास्तव, हेमंत अस्थाना, हेमंत श्रीवास्तव, जगदंबा श्रीवास्तव, मुनीष अस्थाना, राजेश मोहन श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार