धूम-धाम से मनायी गयी दीपावली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में दीपावली का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर से लेकर गांव तक दीपावली पर्व की धूम रही। शाम के समय सभी लोगों ने लक्ष्मी व गणेश की पूजा अराधना कर सुख समृद्धि की कामना की।
लंका पर विजय प्राप्त के बाद भगवान रामचंद्र जी के बनवास वापसी के उपरांत अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या वासियों ने दीप को जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था वही परंपरा आज वर्षों से चली आ रही है लोग अपने घरों को सजाने के लिए कहीं दिये तो कहीं झालर का इस्तेमाल करते हैं। तभी से दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
दीपावली पर्व पर एक सप्ताह पूर्व से ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही थी। गांव से लेकर शहर तक सभी लोग अपने अपने घरों को सजाने सवारने में लगे थे। दीपावली के दिन बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली शहर के मेन चौक पर खरीदारों की भारी भीड़ थी। सभी लोग मिठाईयां व फूल खरीद रहे थे इसके साथ डीएवी मैदान लगी पटाखों की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। सभी लोग पटाखे व फूलझड़ी खरीद रहे थे। सभी लोग अपने अपने घरों में मिट्टी के दीप को सजाकर दीप जलाये मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा व अराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अराधना समाप्त होने के बाद बच्चे व जवान सभी लोगों ने पटाखे छोड़कर खुब आनन्द उठाया। वहीं बच्चे फूलझड़ी छोड़ते देखे गये। बहुत से बच्चे गु्रप बनाकर पटाखा व फूलझड़ी छोड़कर दीपावली मनायी। दीपावली पर्व पर सभी लोगों ने मिठाईयों व पकवानों का आनन्द उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस बल भी तैनात किया गया था जिससे की कही भी कोई घटना न हो सके। इसके साथ शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक बाजारों में मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा लगायी गयी थी जहां लोग पहुचकर पूजा अराधना कर रहे थे इसके साथ ही साथ बहुत से जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया था। छिटफूट घटनाओं को छोड़कर दीपावली का पर्व शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *