एसपी ग्रामीण गरिबों में बांटे मोमबत्ती व मिठाई

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया ) फूलपुर तहसील के फूलपुर नगर में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रूसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा एवं कोतवाल अनिल सिंह के द्वारा दीपावली के मद्देनजर भ्रमण किया गया। इस दौरान फूलपुर नगर में गरीब बाँसफोर परिवाजनों को मिष्ठान देकर दीपावली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
नवागत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रूसिया, नवागत क्षेत्राधिकारी अनिल वर्मा और कोतवाल अनिल सिंह के द्वारा फूलपुर नगर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रूसिया ने नगर वासियों से शांति और सौहार्द के साथ दीपावली पर्व मनाने की अपील किया। फूलपुर नगर में गरीब बांसफोर परिवारजनों को मिष्ठान्न एवं आर्थिक मदद देकर दीपावली पर्व मनाने के साथ दीपावली की हार्दिक बधाई भी पुलिस अधिकारियों द्वारा दिया गया। देर रात जिले के कप्तान अनुराग आर्य ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कप्तान अनुराग आर्य ने कोतवाल अनिल सिंह से दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *