मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में गुरुवार की सुबह एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर बने डिवाईडर से टक्करा कर घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस से बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में जौनपुर जनपद गौराबादशपुर थाना क्षेत्र के मनिया गोविंदपुर गांव निवासी 24 वर्षीय गणेश प्रजापति पुत्र अशोक घर से बाईक से ठेकमा कस्बे में समान देने जा रहा था। जौनपुर आजमगढ़ सड़क मार्ग पर बने डिवाईडर भीरा बाजार के पास अचानक कुत्ता सड़क पर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी। स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिये बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाईयो में छोटा था। बुधवार को चंडीगढ़ शहर से घर आया था। सामान देने ठेकमा कस्बे में जा रहा था। पत्नी रंजू देवी, मां क्रांति देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी