आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विजया दशमी पर्व पर शहर में जगह जगह मूर्तियां स्थपित की गयी थी। जिन्हे दशहरा का मेला समाप्त होने के बाद गुरुवार को विसर्जित कर दिया गया।
मूर्ति विसर्जन के लिए शहर के सिधारी के पास मूर्ति विसर्जन का स्थान बनाया गया था। वहां जेसीबी से गड्ढा खोदकर पानी भरा गया था। जिसमें मूर्ति विसर्जन करने के लिए प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया था। गुरुवार को दोपहर के बाद शहर में स्थापित मूर्तियों का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन के लिए मूर्तियों को वाहनों में रखकर ले जाया गया। इस दौरान इस दौरान आयोजक मंडल के सदस्य भी साथ साथ चलकर मूर्ति विसर्जन स्थान तक गये। मूर्ति विजर्सन के दौरान आयोजक मंडल के सदस्य डीजे की धुन पर नाचते गाते देखे गये। सिधारी स्थित होमगार्ड परेड मैदान में मूर्ति विसर्जन के लिए मूर्तियों की लाइन लगी रही जिन्हे बारी-बारी से विसर्जित किया जा रहा था इस दौरान फोर्स भी तैनात रही।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार