आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से हवन पूजन किया।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर सपा नेताओं ने शारदीय नवरात्रि के अन्तिम दिन मंगलवार की दोपहर रैदोपुर स्थित दुर्गाजी मंदिर परिसर में पूजा पाठ करते हुए यज्ञ हवन किया। निवर्तमान जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी अशोक यादव ने बताया कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक नहीं है। हम लोगों ने नेता जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना लेकर पाठ और हवन किया। नेताजी स्वस्थ हों और हम लोगों का मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर अशोक यादव, पवन पांडेय, धीरज यादव, दीपक, प्रभात, प्रमोद, विपुल, अंजलि सिंह यादव, अस्मिता यादव, अश्विन यादव, अंजली सिंह यादव आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव