श्री मंडलेश्वर महादेव स्थल बना आकर्षण का केंद्र

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को स्थापित मां दुर्गा जी का महिलाओं ने दर्शन पूजन किया। पूरा क्षेत्र मां के जयकारे से गूंज उठा।
जनपद मुख्यालय 30 किमी पर स्थिति श्री मण्डलेश्वर महादेव पर्यटक स्थल के रूप में सुप्रसिद्ध है। स्थल का नकल कर स्थल से एक किमी की दूरी पर ग्राम सभा कटात चक कटात निवासी व महाराष्ट्र प्रांत में गोदी से सेवानिवृत्त रामभजन प्रजापति ने श्री मण्डलेश्वर महादेव स्थल के हमशक्ल दुर्गा पूजनोत्सव से पूर्व करीब 6 माह से पैतृक गांव में स्वरूप देकर सर्व प्रथम शिवसरोवर से चलकर सीढ़ी इसके बाद दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर के साथ धर्मशाला दर्शाते हुए शिवमन्दिर का ढांचा तैयार कर दुर्गा प्रतिमा नवरात्र के प्रथम दिन स्थापित की है जहां गांव की महिलाएं सुबह शाम दर्शन कर पूजा अर्चना कर रही हैं। मंडलेश्वर महादेव की बनावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे दूर-दूर से लोग देखने आ रहे हैं। सेवा निवृत्त कलाकार रामभजन प्रजापति की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। इस बाबत कलाकार श्री प्रजापति ने बताया कि सर्विस सेवा से ही महादेव जी स्वंयम्भू हू, जो आज तीर्थस्थल के रूप में विकसित है। मेरे मन में आया जिसके स्वरूप स्थल को देखकर रात दिन मेहनत करके उक्त आकार में ढांचा तैयार कर दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया है।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *