जनपद वासियों ने मनाया महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद व नमन किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात गांधी हाल में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम व देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी ने दोनों महापुरूषों के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने कहा कि गांधी जी का चरखा प्रगति व परिवर्तन का सूचक था। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, एसडीएम सदर (न्यायिक), एडीए सचिव बैजनाथ, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में डीआईजी अखिलेश कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गई एवं गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर समस्त अधिकारिकयों एवं कर्मचारियों को सत्य एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गई एवं गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में दीवानी न्यायालय के हाल ऑफ जस्टिस में महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवेन्द्र प्रताप सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बीडी भारती, प्रधान न्यायाधीश अभिनय सिंह, न्यायिक अधिकारी विपुल यादव आदि उपस्थित रहे।
मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र में गांधी जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। उक्त क्रम में देवी इंटर कॉलेज मार्टिनगंज ब्लॉक मुख्यालय मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय मार्टिनगंज डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज बेलवाना, जय प्रकाश राय पीजी कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, बरदह थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झंडारोहण कर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसी प्रांगण में एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता ने ध्वज फहराया। थाना कोतवाली फूलपुर में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी, बिद्युत उपकेन्द्र पर उपखण्ड अधिकारी बिनोद कुमार, सुदनीपुर विद्युत सब स्टेशन पर अवर अभियन्ता निखिल शेखर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर सिकंदर प्रसाद कुशवाहा, रजनीश, रत्नेश, विजय सोनकर, जगन्नाथ पाण्डे, मोहम्मद गुलज़ार मौजूद थे। सीएचसी फूलपुर से अधीक्षक डा.डीएस यादव ने संचारी रोग के मद्देनजर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर डा.मोहम्मद अज़ीम, डा.शशिकांत आदि मौजूद थे।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोगों को शपथ दिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया, अमर शहीद राजा जय लाल सिंह 100 सैया चिकित्सालय, विकास खंड कार्यालय, विद्युत उप केंद्र बौड़रा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पंचायत कार्यालय, जगत खादी ग्रामोद्योग संस्थान पटेल चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर में हिंदी सुबोध संस्थान व विकास मंच लालगंज के तत्वाधान में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती का शुभारंभ उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी व तहसीलदार लालगंज शैलेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जलित कर किय। कार्यक्रम के आयोजक समर बहादुर सिंह एडवोकेट ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर समशेर सिंह, प्रधान यशवन्त सिंह, सुशील यादव, दिनेश यादव, हरिश्चन्द सिंह राजा, सभासद गौरव कुमार रघुवंशी, पीयूष पाण्डेय, गिरजा शंकर सिंह, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *