डीएम व एसपी ने फूलपुर में किया शिकायतों का निस्तारण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) । जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आज तहसील फूलपुर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 76 मामले आये, जिसमें से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 61 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसडीएम फूलपुर ज्ञानचन्द गुप्ता, तहसीलदार फूलपुर संजय कुमार कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *