भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग ने किया पौधरोपण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में रोडवेज स्थित तमसा नदी के किनारे 101 पौधों का रोपण किया गया।
श्री चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरे देश में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा पर्यावरण को लेकर आज तमसा नदी के किनारे आम अमरूद कटहल बरगद पाकड़ पीपल बरगद बेल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष वातावरण में फैली जहरीली गैसों कार्बन डाइ ऑक्साइड को अपने अंदर खींचते हैं और शुद्ध हवा हम इंसानों को देते हैं। इनकी वजह से हमारा जीवन है। आने वाले समय में प्रदूषण से अपने देश को लोगों को बचाना है तो हर व्यक्ति को पौध लगाना होगा। इस मौके पर मोनू विश्वकर्मा, संतोष चौहान, गणेश निषाद, भुवन निषाद आदि मौजूद रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को मंडल देवगांव-सिधौना में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कलीचाबाद में स्थित अमृत सरोवर पोखरे पर पौधरोपण कार्यक्रम जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव, बेलाल अहमद, दुर्गा सिंह, राकेश सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, विकास सिंह, आलोक सिंह, अश्वनी, सनत पांडेय, बोधराज सरोज, विजय यादव, संदीप आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में युवा मोर्चा के द्वारा पूरे मंडल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री अंकुर राय, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय जी,संचिता श्री चौहान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। मेहरो कला बड़ागांव, मानिकपुर, रेतवां चन्द्रभानपुर, बसेरवां, चिरकिहिट, मसीरपुर खनिहरा, पकड़ी कला आदि गांव में युवा मोर्चा तथा मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष शैलेश पाठक, मंडल उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, मंडल महामंत्री धर्मराज सिंह, मंडल मंत्री सागर राजभर, मंडल उपाध्यक्ष त्रिवेद तिवारी, मंडल मंत्री दीपक राय, मंडल उपाध्यक्ष सुनील राय, मंडल मंत्री अमन राय, सौरभ सिंह मंडल उपाध्यक्ष, मंत्री अनिल चौहान, आनन्द कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *