प्रदेश अध्यक्ष ने स्व.आदर्श मिश्रा के परिजनों को दी एक लाख की आर्थिक सहायता

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर से सटे हरिहरपुर घराने के युवा संगीतकार स्व. आदर्श मिश्रा की हत्या के बाद उनके परिजनों से ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संतोष मिश्रा ने स्व.आदर्श मिश्रा के परिजनों से शनिवार को त्रयोदशी के दिन मुलाकात कर एक लाख की धनराशि की आर्थिक सहायता प्रदान की। पीड़ित परिजन को सांत्वना देते हुए उन्हें उचित व न्याय संगत कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
हरिहरपुर घराने के युवा संगीतकार आदर्श मिश्रा की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को स्व. आदर्श मिश्रा के परिजनों को सांत्वना देने के लिए ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष व बसपा नेता डा.संतोष मिश्रा ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
डा. संतोष मिश्रा ने कहा कि हरिहरपुर घराना प्रशासन की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। हत्यारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई अब तक प्रशासन ने क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि स्व.आदर्श मिश्रा के परिजन को गनर उपलब्ध कराया जाए, परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी का इंतजाम व पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *