वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का किया गया सम्मान

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस समारोह का आयोजन वृद्ध जन आवास बृद्धाश्रम बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धा आश्रम पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल और एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 के अंतर्गत राज्य समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सहायता प्राप्त वृद्धा आश्रम पर 55 महिला पुरुष वृद्धजनों को समाज कल्याण अधिकारी और एसडीम निजामाबाद सहित आश्रम के संचालक श्याम पांडेय ने माला पहनाकर अंग वस्त्र फल और मिष्ठान का वितरण किया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने संस्था के कार्यकर्ताओं को वृद्ध माता पिता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए तरह तरह की बातों से अवगत कराया। वहीं एसडीम निजामाबाद ने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं इनरव्हील क्लब आफ आजमगढ़ की तरफ से आए हुए महिला कार्यकत्रियों द्वारा भी वृद्धजनों में अंग वस्त्र मिष्ठान फल सहित तुलसी की माला और हनुमान चालीसा जैसे ग्रंथों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग रानी की सराय की टीम ने कैंप लगाकर वृद्धजनो का मेडिकल चेकअप किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष अरविंद राय ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *