सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत भाजयुमों ने किया पौधरोपण

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लालगंज नीरज तिवारी के नेतृत्व में अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन के शहीद स्थल पर वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष लालगंज नीरज तिवारी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पूरे देश में सेवा पखवाडा के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के सभी बूथ स्तर पर 5 हज़ार वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सपनों के भारत को साकार करेगा। इस सेवा पखवाड़े का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, रामचंद्र जायसवाल, जय किशन पांडे, धर्मेंद्र निषाद राजू, रमेश सिंह रामू, प्रदीप पांडे, आनंद तिवारी, विवेक जायसवाल, ब्रह्मदेव सिंह, रिंकू मोदनवाल, विनीत सिंह, श्याम बिहारी चौबे, राहुल त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *