फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के तीन स्थानों पर छठ पूजा कुंवर नदी पिपरहवा घाट पर मां दुर्गा छठ पूजा समिति के नेतृत्व में उच्चवा मोहल्ला सोनकर बस्ती नदी तट, जय मां शक्ति क्लब, बस स्टॉप नागा बाबा सरोवर पर आयोजित किए गए थे। श्याम जी मोदनवाल, मनीष सोनकर के नेतृत्व में मां दुर्गा क्लब कमेटी द्वारा साफ सफाई, पथ प्रकाश, वेदियों की सुरक्षा, पूरे घाट की देखरेख की व्यवस्था सुरक्षा ध्वनि विस्तारक यंत्र व कार्यकर्ताओं के साथ लगी रही। कुशल संचालन निरंजन मोदनवाल ने अपने गायकी अंदाज में किया। वहीं उच्चवा मोहल्ला मां शक्ति क्लब के आकाश सोनकर के नेतृत्व में सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई। पंडाल में भगवान भास्कर की तीनों स्थान पर प्रतिमा स्थापित की गई। सुरक्षा की कमान कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला पुलिस प्रभारी रानी साहू पूरे प्रशासनिक बल के साथ संभाली।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय