सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 55 जोड़े

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खण्ड प्रांगण में शुक्रवार को सामूहिक विवाह में कुल 55 जोड़ों ने एक दूजे के साथ जीने मरने की कसमें खायी।
वर-वधू ने शादी के सात फेरे लिये तथा साथ ही पाणिग्रहण संस्कार किया गया। कन्या पक्ष ने अपने पुत्रियों को वर पक्ष को कन्या दान किया। वहीं वर ने अपनी होने वाली पत्नियों को वरमाला पहनाया और पत्नियों ने अपने होने वाले पति को वरमाला पहना कर आशीर्वाद लिया। गायत्री परिवार द्वारा आये व्द्विानो ने मंत्रोच्चारण के साथ सिन्दूर दान कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतेन्द्र राय ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। वहीं आशीर्वाद देने के क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद्र यादव, श्रीकृष्ण पाल, चेयरमैन विरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य राम पाल सिंह, चन्द्र पाल सिंह, राम सागर सिंह, शैलेंद्र तिवारी, दीपक मिश्र, अभिषेक राय, बीडीओ जय प्रकाश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल आदि लोगो ने बर बधू को आशीर्वाद के साथ एक बिछिया, पायल व मोबाइल के साथ 35 हजार रुपए कन्या के खाते में दिया। वहीं बक्सा, साड़ी आदि सभी 55 जोड़ों को दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि सतेन्द्र राय ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा गरीब परिवारों के लिए है। इस योजना से समाज में समानता का भाव स्थापित किया जा सकता है। यह योजना गरीब और अमीर के बीच की खाई को दूर करती है जिसको समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। वहीं महराजगंज के नौबरार देवारा के दम्पत्ति से इस शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम लोग सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर इस शादी समारोह में शामिल हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य सहित फायर ब्रिगेड महिला कांस्टेबल एवं पुलिस फोर्स मौजूद रही।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *