रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय सरायरानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर में महिला की अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जुट गई है। एक साथ तीन मौत से हड़कंप मच गया।
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस बुधवार को दोपहर में शाहगंज से आजमगढ के लिए आ रही थी। रानीकीसराय स्टापेज ट्रेनो का है नही इसलिए बीच वाली पटरी से आ रही थी। इसी दौरान पहले से मौजूद महिला अपने तीन बच्चों के साथ कब ट्रेन के आगे चली गई आस पास के लोग देख भी नही सके। ट्रेन गुजरते ही रेलवे ट्रैक पर दो मासूम और महिला के क्षत विक्षत शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस शव को कब्जे मंे लेकर शिनाख्त के प्रयास मंे जुट गई।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा