प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के महमूदपुर में लबे रोड स्थित गुड हेल्थ अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल मंे आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीकीसराय कस्बा निवासी राजनारायण जायसवाल ने अपनी पत्नी शालिनी देवी को प्रसव के लिए शंकरपुर चेकपोस्ट शाहगंज मार्ग स्थित महमूदपुर मंे स्थित गुडहेल्थ अस्पताल मंे मंगलवार को सुबह भर्ती कराया था। इलाज के दौरान अस्पताल की महिला चिकित्सक ने पहले सामान्य स्थिति में प्रसव की बात कही। रात मंे आपरेशन करने के लिए अस्पताल कर्मियों ने परिजन को बताया। परिजन ने अस्पताल के कागजात की प्रक्रिया पूरी कर दस हजार रुपये भी जमा कर दिया।
आरोप है कि आपरेशन काफी देर बाद शुरु किया गया। आपरेशन के दौरान नवजात मृत पाया गया। नवजात की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उक्त अस्पताल में इसके पहले भी हंगामा हो चुका है। हाल ही में मासूम की यहां मौत हुई थी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *