विद्युत बकायेदारों का काटा गया कनेक्शन

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिद्युत उच्च्चाधिकारियो के कम वसूली वाले फीडर की प्रत्येक दिन समीक्षा और बिद्युत बकाया राजस्व वसूली की सख्ती को देखते हुए बिद्युत उपकेंद्र फूलपुर साउथ फीडर क्षेत्र के गांव में फीडर प्रभारी के साथ वृहद बिद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़े विद्युत बकायेदारों का कनेक्शन भी काटा गया।
फूलपुर बिद्युत उपकेंद्र के साउथ फीडर अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में चेंकिग अभियान चलाया गया जिसमें 65 बिद्युत उपभोक्ता परिसर को चेक किया गया। 12 बिद्युत उपभोक्ताओ के खिलाफ बिद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही की गई तथा चार के कनेक्शन का भार बृद्धि की गई। साथ ही मौके पर दो लाख 40 हजार बिद्युत राजस्व की प्राप्ति की गई। चेकिंग अभियान से गांव में अफरा तफरी मची रही।
इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत सुदनीपुर ने बताया कि तैनात अबर अभियन्ता का स्थान्तरण हो गया। जब तक कोई अभियन्ता की तैनाती नहीं होती कार्यभार मुझे देखना है। चूंकि सबसे कम बकाया बिद्युत क्षेत्र की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है तो फूलपुर बिद्युत उपकेंद्र अंतर्गत साउथ फीडर के गांवो बिद्युत बकाया अधिक होने के कारण जिला से लेकर प्रदेश तक के अधिकारियों की नजर है। इसलिए हाई लास फीडर साउथ के अंतर्गत ग्रामो में चेकिंग अभियान चलाकर बकाया राजस्व की वसूली चल रही है।
इस अवसर पर सूर्यभान, अंगद, इन्द्रेश, बृजेश, सिकन्दर, राजकुमार, आबिद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *