लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जय मां सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का बुधवार की रात धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नौ दिनों तक पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। दशमी के पावन अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी की गई। समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता से मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी सिधौना बाजार से होते हुए मां सिद्धेश्वरी स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। गांगी नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
इस अवसर पर सूरज चौहान, अनिल यादव, शुभम गुप्ता, अंशु गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, राहुल, करन, राज गुप्ता एवं बिहारी उर्फ नन्हू उपस्थित रहे।
वहीं चाकीडीहा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा तथा गंगवल की प्रतिमा का विसर्जन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद