गाजीपुर में मिला दो बच्चियों का शव, मां गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पति से विवाद और बच्चियों की परवरिश को लेकर चिंता के बीच दो बेटियों के साथ गोमती नदी में छलांग लगाने के मामले में पुलिस ने मां लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम गाजीपुर जिले के सैदपुर घाट पर दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए। मृत बच्चियों की पहचान साक्षी 9 वर्ष और मीनाक्षी 8 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस बेटे के बयान और घटना से पहले के हालात की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार देवगांव थाना क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी लक्ष्मी ने 13 अक्टूबर को दोनों बेटियों के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के कुछ देर बाद वह नदी से बाहर निकल आई जबकि दोनों बच्चियां बह गईं। जिनका शव उपरोक्त स्थान से बरामद हुआ है। गाज़ीपुर पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव का रविवार की रात पोस्टमार्टम कराया। बच्चियों के डूबने की पुष्टि के लिए डायटम टेस्ट के साथ विसरा सुरक्षित किया गया है। डीएनए टेस्ट के लिए दांत और बाल भी दोनों का प्रिजर्व किया गया है। वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों की लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *