आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। में नवरात्रि के पावन अवसर पर हीरापट्टी स्थित श्रम विभाग द्वारा संचालित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल (सह कोषाध्यक्ष भाजपा) उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान छात्राओं ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।
बच्चियों ने आरंभ है प्रचंड और श्रण में कूद पड़ी महाकाली जैसी ओजस्वी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा और बेटा-बेटी के भेदभाव जैसी कुरीतियों पर प्रहार किया। इसके साथ ही, नाट्य प्रस्तुति के जरिए नारी सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर श्रेय अग्रवाल ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए नारी सम्मान व समानता का संकल्प दिलाया और सभी बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद, अनीता पांडेय, सबीना, प्रगति शुक्ला, मीरा वर्मा, आरती शुक्ला, आरती और अर्चना सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार