मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में गुरुवार की रात एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक (22) पुत्र चंद्रिका राम, निवासी धर्मनपुर, थाना जहानागंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक अशोक कुमार के घर आया हुआ था।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मेंहनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस सुबह करीब 8 बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।
इस बाबत थाना प्रभारी अभिराज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है, मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी