लेखपालों ने दी 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बूढ़नपुर तहसील इकाई ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार को थाना अहरौला में आयोजित थाना दिवस के दौरान सभी लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। लेखपालों ने शासन-प्रशासन से लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
लेखपाल संघ बूढ़नपुर तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि लेखपालों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, 2800 ग्रेड पे के साथ प्रारंभिक वेतनमान की व्यवस्था, अंतरमंडलीय स्थानांतरण लागू करना और लंबित पदोन्नति सूची जारी करना शामिल है। इसके अलावा वेतन वृद्धि, लेखपालों को तकनीकी पद घोषित करने, राजस्व निरीक्षक से संबंधित अतिरिक्त कार्यों से मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षा और भत्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है। उन्होंने मांगों का समाधान नहीं होने पर 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *