लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को देवगांव के यूनिवर्सल मोटर्स पर एचएफ डीलक्स कैनवास गाड़ी की भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इसकी खासियत बताते हुए प्रबंधक मोहम्मद असलम परवेज ने कहा कि यह कम कीमत में अधिक माइलेज प्रदान करने वाली गाड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत मात्र 59999 रुपए है जबकि ऑन रोड 74350 रुपए में यह गाड़ी हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी गाड़ियों पर स्कीम चल रही है। गाड़ी लेने के इच्छुक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 28, 29, 30 सितंबर तक फ्री चेकअप और 99 रुपए में धुलाई, सर्विस और पॉलिश की स्कीम भी चल रही है। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, ज्वाला सिंह, प्रशांत शुक्ला, ज्ञानू यादव, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद जीशान, वरुण, सुनील कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद