शिक्षको की आत्मा में बसता है शिक्षक मसीहा पंचानन का नाम–बृजेश राय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षकों को परतंत्रता की जिंदगी से आजाद कराकर हम शून्य से शिखर तक की उपलब्धियां शिक्षक मसीहा स्वर्गीय पंचानन राय के संघर्षों की देन है जिसके चलते हर शिक्षक की आत्मा में शिक्षक मसीहा पंचानन का नाम बसता है। उक्त बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश राय ने हरिऔध नगर में आयोजित स्वर्गीय पंचानन राय की 19 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को शिक्षकों के बीच अपने संबोधन में कही।
जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि जब प्रबंधको द्वारा शिक्षकों का खुलेआम शोषण किया जा रहा था और शिक्षक अपने आपको असहज महसूस कर रहे थे उस समय शिक्षकों में जागरूकता पैदा करके संगठन के नेतृत्व में संघर्षों की बदौलत शिक्षक नेता पंचानन राय ने शिक्षकों को उन सभी उपलब्धियां को अर्जित कराया जिसकी कल्पना भी शिक्षक नहीं करते थे शून्य से शिखर तक की जो भी उपलब्धियां हैं वह उन्हीं के संघर्षों की देन है। शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि स्व पंचानन की स्मृतियां उनके चट्टान की तरह शिक्षक हितों के लिए अडिग होकर खड़े रहना शिक्षक संगठन के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगी। सभा के आरंभ में तमाम शिक्षकों ने शिक्षक मसीहा स्व पंचानन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। अवसर पर इंद्रासन सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश राय, प्रभाकर राय, अवधेश त्रिपाठी, ध्रुव मित्र शास्त्री, मन्नू यादव, परशुराम यादव, सर्वेश्वर पांडेय, अनिल राय, हृषिकेश मिश्र, प्रदीप यादव सहित अन्य तमाम शिक्षको ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पंचानन की सुपुत्री विनीता राय एवं अमिताभ सिंह ने अगतजनो के प्रति आभार प्रकट किया। सभा की अध्यक्षता बृजेश राय तथा संचालन विजय सिंह ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *