फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को लगभग तीन बजे विनोद मौर्य (27) अज्ञात कारणो से विषाक्त का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे जौनपुर जिला के शाहगंज लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर कोतवाली आये जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता चन्द्रबली मौर्य ने कोतवाली में पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दिया है। उसने बताया कि शुक्रवार को विनोद अपने परिवार के साथ कमरे में था। इसी बीच अज्ञात कारणों से उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजन उसे लेकर ताहिर मेमोरियल ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए शाहगंज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। विनोद मौर्य फूलपुर नगर पंचायत में प्राइवेट वाहन चलाता था। लगभग आठ माह पूर्व वहां गाड़ी चलाना छोड़ दिया था। उसकी पहली पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है जिससे दो पुत्री है। दूसरी शादी के बाद वह घर पर ही पत्नी के साथ रहता था। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन के आग्रह पर शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। आगे विधिक कारवाही की जा रही है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय