विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महराजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को महावी खास में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 27 वर्षीय विवाहिता शिवांगी सिंह पत्नी राहुल सिंह की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। मृतका के पिता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उनके समधी वीरेंद्र सिंह ने घटना की सूचना उन्हें सुबह लगभग 6रू18 बजे दी । आनन फानन में परिवार मृतक के घर पहुंचा और घटना की सूचना महराजगंज थाने को दिया। मृतक के पिता ने बताया कि दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी तथा विगत रक्षाबंधन को उसकी विदाई कराकर ससुराल वाले ले आये थे । पीट ने बताया कि उसकी लड़की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद है तथा मृतक के ससुराल वाले बिना उन्हें व पुलिस को सूचना दिए पंखे से लटके शव को उतार कर बरामदे में रख दिया और कमरे को सही कर दिया। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का फारेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण करवाया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सगड़ी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सी ओ सगड़ी देशराज ने बताया कि शव को विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। सी ओ सगड़ी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *