धूमधाम से मनाया जाएगा 5253वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) यू.पी. ईस्ट के तत्वावधान मे जनपद में 5253वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव 4 सितंबर से 6 सितंबर तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिवसीय महोत्सव इस्कॉन सेंटर बवाली मोड़ पर आयोजित होगा।
आयोजन के दौरान इस्कॉन द्वारका से पधारे वरिष्ठ ब्रह्मचारी रामनारायण प्रभु के मुखारविंद से कृष्ण कथा और प्रभुपाद कथा का वाचन किया जाएगा। जिसमें 4 सितंबर को मंगला आरती, श्रृंगार दर्शन व कथा के बाद महाअभिषेक, महाआरती व 56 भोग दर्शन के बाद फलाहार महाप्रसाद का वितरण होगा। 5 सितंबर को संकीर्तन, तुलसी आरती व प्रभुपाद कथा का आयोजन महाप्रसाद के साथ होगा। 6 सितंबर को श्रीमद्भागवत कथा और भगवान श्रीकृष्ण की वृंदावन लीला पर विशेष कथा आयोजित होगी। इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए ओजस्वी गोविंद दास, रस विचार दास, राधा गोविंद दास और सेव्य निताई दास ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य महोत्सव में सहभागी बनकर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *