आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। घोरठ स्थित सर्वाेदय महिला पीजी कॉलेज में कूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 9वीं जिला अंतर विद्यालय कूडो चैंपियनशिप का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शित किया।
ओवरऑल चैंपियनशिप में विद्यांतर इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उज्ज्वल मॉडल स्कूल दूसरे, सनबीम स्कूल तीसरे, आर.एस. कॉन्वेंट स्कूल अतरौलिया चौथे, डालिम्स सनबीम स्कूल आजमगढ़ पांचवें तथा माया प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल छठवें स्थान पर रहा। सर्वाेदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड व पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया।
प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने आयोजक व एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सेंसेई संजय यादव के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विजयी खिलाड़ी निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें, वहीं जो खिलाड़ी पिछड़ गए हैं वे निराश न होकर कड़ी मेहनत करें और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान व जिले का नाम रोशन करें।
प्रतियोगिता में लक्ष्मी कांत मिश्रा, विनोद चौधरी, सपना आजाद, संघर्ष आजाद, संदीप गुप्ता, देवेन्द्र कुमार वर्मा, नीतिका सिंह आदि का सहयोग रहा।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार