लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीणों को उनके गांव में ही न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को मेहनाजपुर क्षेत्र के बरवा चकिया कसरावल ग्राम सभा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में सचल (मोबाइल) ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश सौरभ कुमार ने की।
न्यायालय में सिविल एवं फौजदारी के कुल नौ मामलों की सुनवाई हुई। इनमें तीन सिविल और छह फौजदारी मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने छह मामलों का तत्काल निस्तारण किया, जिसमें दो सिविल और चार फौजदारी मामले शामिल रहे। गांव में ही न्यायालय लगने से ग्रामीणों को न्याय के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिली।
इस अवसर पर अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, चंद्रमोहन यादव, रामविजय सिंह यादव, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, महिला अधिवक्ता अंशु राय, मंतराज, प्रदीप कुमार राय, जितेंद्र सिंह, लेखपाल अजीत कुमार सिंह, पेशकार ज्वाला प्रसाद, अर्दली अशोक गौड़, चपरासी रविश यादव, कोर्ट नाजिर बृजेश यादव, थाना प्रभारी मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक परमहंस मौर्य, उपनिरीक्षक लालबिहारी यादव, प्रमोद यादव, अभिषेक पटेल सहित पुलिसकर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद