शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में सपा ने की बैठक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नेहरू हॉल में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश यादव के समर्थन में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
चुनाव प्रभारी मुख्य अतिथि राम प्रसाद चौधरी सांसद बस्ती ने कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। भाजपा की सरकार स्कूलों, विश्वविद्यालय, इंटर कॉलेजों को खत्म कर करने पर उतारू है। वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक की स्थिति दयनीय है, लेकिन सरकार संवेदन शून्य हो गई है।
योगी सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है। उन्होंने प्रबंधकों, शिक्षकों, पार्टी के पदाधिकारियों से अपील किया कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है इस चुनाव में सब लोग मिलकर सपा प्रत्याशी कमलेश यादव को जीतने के लिए प्राण-प्रण से लग जाए।
कार्यक्रम को सांसद धर्मेंद्र यादव, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष शिक्षक एम.एल.सी लाल बिहारी यादव, ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर ईश्वर चंद्र यादव, अलगू यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक डॉ.संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, डॉ एचएन सिंह पटेल, पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल, जयराम सिंह पटेल, देवनाथ साहू, कुलदीप यादव, रंजीत राय, जय प्रकाश यादव, सुनीता सिंह, श्याम लाल यादव टोपी, कमलेश यादव, धर्मेंद्र सिंह देवेंद्र यादव, रीता चौधरी, शगुफ्ता परवीन आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *