आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वाधान में तीज महोत्सव शहर में स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक (महिला सहभागिता) डॉ प्रियंका जायसवाल, प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद, प्रांतीय सचिव विनीता सिंह, काजल वालिया, जिलाध्यक्ष डॉ.देवेश दूबे, प्रांतीय सह संयोजक संस्कार सीताराम पांडे, सचिव कौशल कुमार राय, कार्यक्रम संयोजक डॉ नेहा दुबे एवं रमाकांत वर्मा ने माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर किया। सभी अतिथियों को बुके, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।
तीज महोत्सव में संस्था की मातृ शक्तियों द्वारा कैसे खेले जईबू सावन में कजरिया, हमसे खेतवा में धान ना रोपाई पिया जैसे कजरी का उत्कृष्ट गायन किया गया, तत्पश्चात हरतालिका तीज पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में श्री कृष्ण पर आधारित बेहद मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा भी मनभावन प्रस्तुतियां देखने को मिली। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर रेखा अग्रवाल, वेदांती वर्मा, डॉ.संध्या वर्मा, मैंना पांडे, अंशु बरनवाल, अमित लता सिंह, ज्योत्सना सिंह, शशिकला यादव, आरती सिंह आदि उपस्थित रहीं। संचालन अंशु अस्थाना ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार