पिता की पुण्यतिथि पर पुत्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) और नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने शिक्षक स्व.श्री धर्मदेव सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में शिक्षक पिता के दोनों पुत्रों समेत कुल 70 लोगों ने रक्तदान किया।
सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों ने स्व.श्री धर्मदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के को-ऑर्डिनेटर डॉ.डीडी सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह रक्तदान शिविर पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर लगाया गया है। पिताजी की इच्छा थी कि कोई भी मरीज खून के अभाव में न दम तोड़ दे। इसीलिए उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिससे समाज के कुछ लोगों की मदद हो सकेगी।
निफा अध्यक्ष डॉ. अजीम अहमद ने कहा कि हर तीन माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे आपके शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है, जिसके कारण दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती है। नीमा कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौबे ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।
इस अवसर पर डॉ. मुरलीधर सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, संतोष राय, शिवानंद पांडेय, डॉ. प्रेम प्रकाश राय, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. रविन्द्र यादव, डॉ मनीष चौबे, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, गौरव मयंक गुप्ता, मिर्ज़ा तकी बेग, अमान हसन, अब्दुर्रहमान, हर्ष कुमार, फरहान जाकी, डॉली पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *