दलित महिला को पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान दलित महिला आरती देवी निवासी गोसाईंपुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने महिला को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए भाजपा परिवार में स्वागत किया।
इस दौरान जयनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ काम कर रही है और गरीब, वंचित तथा जरूरतमंद लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। सदस्यता ग्रहण करने वाली आरती देवी ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जयनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *