पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत सोमवार को रानी की सराय क्षेत्र के ग्राम चक खैरउल्लाह निवासी नीलेश यादव पुत्र स्व.राजकेश यादव को लैपटॉप वितरित किया गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी सुबोध सिंह की उपस्थिति में बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट न्यायपीठ, बाल कल्याण समिति आजमगढ़ द्वारा यह लैपटॉप प्रदान किया गया।
लैपटॉप मिलने पर नीलेश के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। यह सहायता उसकी शिक्षा को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के साथ ही पढ़ाई में नई सुविधा प्रदान करेगी। योजना के माध्यम से कोविड-19 के दौरान अपने माता-पिता या अभिभावक को खोने वाले बच्चों को शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लैपटॉप मिलने से नीलेश अपनी पढ़ाई के लिए ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री का उपयोग कर सकेगा और तकनीकी शिक्षा से भी जुड़ सकेगा। यह पहल उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
रिपोर्ट-बबलू राय