महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना ‘पहल’ मेला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को नगर के हरिऔध कला भवन में न्यू कला केंद्र समिति द्वारा पहल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पूर्व जिलाधिकारी एनपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने मेले में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
मेले में रीना अग्रवाल टिंक्ज रेशा और वाराणसी के सौरभ अग्रवाल एसके क्रिएशन ने किफायती दरों पर बनारसी सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन साड़ियां व दुपट्टे पेश किए। शानवी क्रिएशन और वैष्णवी कलेक्शन पर कुर्तियां, बैग्स और किड्स आइटम्स उपलब्ध रहे। अनुभा अग्रवाल ने चारकोल अटेलियर की पेंटिंग्स, गुजरात की आशा वर्मा के हैंडमेड पाइप क्लीनर, राखी व हेयर एक्सेसरीज और मनीषा अग्रवाल स्वयं सहायता समूह के शगुन डेकोरेशन गिफ्ट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। एलिसियन ज्वेल्स की सिल्वर ज्वेलरी, ग्लैमरस मेकओवर की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और साक्षी श्री हैंडमेड के खिलौने व कपड़े खूब पसंद किए गए।
पूनम बरनवाल के द देशी डिलाइट्सने मोरिंगा, तीसी, मूंग व सोंठ से बने पौष्टिक उत्पाद पेश किए। वहीं पन्ना टावर प्रिया अग्रवाल द्वारा फ्री हेल्थ व स्किन चेकअप तथा टिंटू गुप्ता जागृति वेलफेयर द्वारा मुफ्त शुगर व बीपी जांच की सुविधा दी गई। श्रवण गुप्ता ने बच्चों के भविष्य के लिए म्यूचुअल फंड की जानकारी दी। इसके साथ ही कोलकाता की प्रसिद्ध झालमुड़ी, पानीपुरी, दहीपुरी, मेहंदी और गेम्स कॉर्नर पर लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। नगरवासियों में मेले की सराहना की।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आयोजक विभा गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से एक ओर जहां महिलाओं को स्वरोजगार मिलता है, वहीं आमजन को भी इनोवेटिव प्रोडक्ट्स किफायती दामों पर प्राप्त होते हैं। उन्होंने महिला उद्यमियों से अपने व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाने की अपील की और सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने का निर्देश दिया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रबंधक राजेंद्र यादव, प्रबंधक रमाकांत वर्मा, अनूप कुमार अग्रवाल, नीलांबुज़ गुप्ता, गौरी अग्रवाल आदि रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *